Maharajganj Times

शिक्षा में नवाचार: सुधीर त्रिपाठी और अरविंद विश्वकर्मा को राज्य स्तरीय सम्मान

Education
Sunday, 09 Feb, 2025
0
333

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो :- जिले के दो शिक्षकों, सुधीर त्रिपाठी और अरविंद विश्वकर्मा, ने पंचम राज्य स्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त किया। यह सम्मान उन्हें लखनऊ स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीआरटी) में आयोजित समारोह में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह द्वारा प्रदान किया गया। सुधीर त्रिपाठी कम्पोजिट विद्यालय बरवा खुर्द, घुघली में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं, जबकि अरविंद विश्वकर्मा कम्पोजिट विद्यालय बंजारीपट्टी गिरहिया, निचलौल में सहायक अध्यापक हैं। सुधीर त्रिपाठी का चयन सामाजिक विषय में और अरविंद विश्वकर्मा का चयन गणित विषय में हुआ। सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि उनका मॉडल 3D तकनीक और संवर्धित वास्तविकता (AR) पर आधारित था, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सकती है। वहीं, अरविंद विश्वकर्मा ने गणितीय बीजगणितीय सर्वसमीकरणों के ज्यामितीय सत्यापन पर आधारित टीएलएम तैयार किया, जो छात्रों के लिए गणित को सरल और रोचक बनाता है। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा और डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह ने दोनों शिक्षकों की उपलब्धि को जिले के लिए गर्व का क्षण बताया। इस सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी, डायट के प्रशिक्षक, और अन्य शिक्षकों ने भी खुशी व्यक्त की और इसे प्रेरणादायक उपलब्धि करार दिया।

<